व्यापरियों की चेतावनी का पुलिस पर नहीं हुआ असर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) सराफा व्यापारियों ने बीते पांच दिन पूर्व पुलिस को केबल पांच दिन का समय सराफा व्यापरी की दुकान में हुई 20 लाख की चोरी के खुलासे के लिये दिया दिया था| सराफा व्यापरियों की चेतावनी का फिलहाल पुलिस पर कोई असर नही है|

बीते 17 अक्टूवर 2017 को कस्बे के अनुपम ज्वैलर्स की दुकान से लगभग 20 लाख के जेबरात व नकदी चोरी चली गयी थी| जिस पर पुलिस ने सराफा राजकिशोर वर्मा निवासी सुनार वाली गली फर्रुखाबाद की तहरीर पर अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 457,336 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था| लेकिन चोर के मामले में पुलिस काम चोरी दिखा रही है| लगभग ढाई माह का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक अंधेरे में लाठी मार रही है|

व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ व सराफा यूनियन के नेता हरीशचन्द्र ने बीते 17 दिसम्बर को राजेपुर में बैठक की थी| उसके बाद दर्जन भर सराफा व्यापारीयों ने थाने जाकर अपना आक्रोश पुलिस के सामने व्यक्त किया था| इसके साथ ही व्यापरियों ने पुलिस को 5 दिन का समय दिया था| पांच दिन में खुलासा ना होने पर हाई-वे जाम करने की चेतावनी दी थी| लेकिन पुलिस पांच दिन बाद भी खाली हाथ खड़ी है| जिससे व्यापरियों में पुन: आक्रोश पनप रहा है|