संदिग्ध हालत में गोली लगने से पूर्व सैनिक का पुत्र गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक घायल हो गया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा से उसे परिजन निजी अस्पताल ले गये|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुडगाँव निवासी 35 वर्षीय मोनू पुत्र दिनेश्वर सिंह अपने घर पर था| सोमबार देर शाम उसको संदिग्ध हालत में गोली लग गयी| गोली उसकी पेट में लगी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गये| घायल मोनू के पिता पूर्व सैनिक है|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार नें बताया कि उन्हें जानकारी मिल गयी है| जाँच की जा रही है|