समाज के लिए जीने वालों की कभी मृत्यु नही होती: मुकुट बिहारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्यतिथि पर हबन-पूजन और कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे प्रभारी मंत्री नें कहा कि जो समाज के लिए जीते है वह कभी मरकर भी मृत्यु को प्राप्त नही होते|
नगर के लोहाई रोड स्थित भारतीय पाठशाला के परिसर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय द्विवेदी की 23 वीं पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ व सामजिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व प्रियांक दत्त द्विवेदी आदि के साथ वैदिक हबन में आहुतियां दी| इसके बाद सामाजिक कल्याण कार्यक्रम में मंच से गरीबों को राजस्व विभाग के द्वारा मंगाये गये कम्बल व पेंशन के प्रमाणपत्र वितरित किये|
प्रभारी मंत्री नें पूर्व मंत्री के लिए कहा कि जो लोग समाज के लिए जीते है वह कभी मृत्यु को प्राप्त नही होते| उन्होंने कहा की पूर्व मंत्री का यही जनता के प्रति व्यवहार लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है| दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अयोध्या प्रसाद, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक नागेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत,भास्कर दत्त द्विवेदी, डॉ० हरिदत्त द्विवेदी, डॉ० अरविन्द गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पूर्वी राजकुमार वर्मा,विमल कटियार, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी विकास पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, रानू दीक्षित, पंकज पाल, आलोक राजपूत, राहुल राठौर आदि रहे| संचालन दीपिका त्रिपाठी नें किया|
कम्बल वितरण के लिए आये लोगों से दिखाई भीड़
सामाजिक कल्याण कार्यक्रम में भीड़ कम्बल लेनें आये लोगों की नजर आयी| स्थानीय लोगों की भीड़ कम ही देखने को मिली| जो कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा|