खनन माफिया ने लेखपाल को दी जान से मारने की धमकी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) खनन माफिया को टोंकना लेखपाल को मंहगा पड़ गया| माफिया नें लेखपाल को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी| पुलिस नें दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
तहसील कायमगंज में तैनात लेखपाल उज्जबल गुप्ता नें थानें में मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे लेखपाल नें कहा कि बीते 5 फरवरी को अपने साथी मानवेन्द्र के साथ गाँव बेहटा निहाल में गये थे| जंहा मान सिंह पुत्र कड्डी अबैध रूप से जेसीबी से खनन करा रहा था| जब उसे मना किया तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी|
इसके बाद जब दोनों लेखपाल मौके से चले आये तो फोन से उसे जान से मारने की धमकी के साथ गाली-गलौज की गयी| पुलिस नें आरोपी मान सिंह व जेसीबी मालिक मुन्ना यादव पुत्र रामसिंह के खिलाफ धारा 353,504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|