सपा सुप्रीमो अपने कार्यकर्ताओ से माहौल करा रहे खराब: भाजपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: नगर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर सभी जिला व क्षेत्रीय पदाधिकारियों,मोर्चा, प्रकोष्ठ,प्रकल्प और विभाग की बैठक सम्पन्न हुई| जिसमे कार्यकर्ताओं से सीएए को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की नसीहत दी गयी| सपा व कांग्रेस पर तीखे हमले किये गये| बैठक में आगामी नमामि गंगे यात्रा एवं द्वितीय चरण जन जागरण अभियान की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई|
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया रहें। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का बंटवारा कर दिया पड़ोसी देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों की कोई चिंता नहीं की गई तत्कालीन जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के लिए देश को धर्म के नाम पर बांट कर आतंकवाद की नींव डाल दी| नागरिकता संशोधन कानून के तहत केंद्र सरकार ने ऐसे प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए कानून बनाया पर विपक्ष नागरिकता कानून के नाम पर देश में मुस्लिम समाज को भ्रमित करके हिंसक घटनाएं करवा रहा है|
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गलत माहौल पैदा कर रहे हैं| उन्होंने एक 14 साल की मुस्लिम बेटी को धरने में बैठने के लिए प्रेरित किया जो बहुत ही शर्मनाक है।  भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को 100 घर चयनित करके जन जागरण पत्रक एवं नागरिकता संशोधन कानून पर घर घर जाकर पर चर्चा करनी है। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित गंगा यात्रा कार्यक्रम में संभावित केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश राणा एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या  रहेंगे|  गंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत चयनित सभी 60 गांव में पार्टी पदाधिकारियों को प्रवास पर जाना है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री संदीप शाक्य ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक,प्रदीप सक्सेना, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, शमशाबाद पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय आदि रहे|