जागरूकता अभियान चलायेगी सपा छात्र सभा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: सपा छात्र सभा के द्वारा आयोजित होने जा रहा जागरूकता अभियान जिले में आठ दिन तक चलेगा| जिसमे छात्रों को विधालयों में जाकर जागरूक किया जायेगा| साथ ही साथ सपा के शासन काल में चली योजनाओ का गुणगान करेगी|

आवास विकास पार्टी कार्यालय आयोजित वार्ता के दौरान सपा छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले के जागरूकता अभियान प्रभारी सम्राट सिंह यादव ने कहा कि जिले में 11 सितम्बर चालू अभियान 18 सितम्बर तक चलेगा| जिसमे प्रत्येक दिन महाविद्यालय डिग्री कॉलेजों में युवा नौजवानों व छात्रों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा| राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कराए गए नौजवानों के हित में कार्यों को छात्रों को बताने का काम किया जायेगा| इसके साथ ही साथ पौधारोपण का भी किया जायेगा| सपा सरकार में 15 लाख से अधिक लैपटॉप वितरित किये गये| लैपटॉप देने का अर्थ यह नहीं था कि उनकी सरकार का प्रचार होअखिलेश की मंशा थी की होनहार छात्र लैपटॉप की मदद से आगे बढ़े|

जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी,जिला महासचिव समीर यादव,जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव,युवजन सभा जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव,पीयूष यादव,शिवम यादव नितिन यादव, रिंकू अग्निहोत्री अरविंद यादव राजपाल यादव, राहुल यादव,शिब्बू यादव आदि लोग रहे|