अखिलेश बोले गंगा साफ होती तभी गंगा यात्रा निकालती बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद: जनपद में भाजपा द्वारा आ  रही गंगा यात्रा पर सपा सुप्रीमो नें तंज कसा| उन्होंने कहा जब गंगा साफ़ होती तभी यात्रा निकालती बीजेपी| गंगा मइया भाजपा से नाराज है|
एक सपा नेता के विवाह समारोह में शामिल होनें के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री यूपी अखिलेश यादव ने पत्रकारों को बताया कि गंगा यात्रा तब अच्छी लगती जब गंगा साफ़ होती| गंगा में जुड़ने वाली नदियाँ काली नदी, यमुना नदी हो सभी गन्दी है| , दिल्ली और आगरा में यमुना कितनी गंदी है| भाजपा को गंगा यात्रा ना निकाल कर अपने तीन साल का हिसाब देना चाहिए था|
इसके साथ दिल्ली में पांच साल रहते हुए भी गंगा साफ़ नही कर पाये इसका जबाब देना चाहिए| गंगा मइया भाजपा से नाराज है| कानपुर में मोदी और योगी गये और उसके बाद पुन: गंदे नालों को गंगा में जोड़ दिया गया|