पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के अहाते की दीवार गिरी चार बालक घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) सपा मुखिया के इंतजार में खड़ी भीड़ पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के आहते की दीवार गिरनें से चार बच्चे घायल हो गये| गंभीर रूप से घायल एक को सीएचसी लाया गया|
दरअसल सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के आवास शमसाबाद पंहुचे थे| लिहाजा उनको देखने के लिये भीड़ पूर्व जिलाध्यक्ष के अहाते की 5 फीट ऊंची व 20 फीट लम्बी दीवार पर खड़े थे| अचानक दीवार भरभराकर कर गिर गयी | जिससे उस पर खड़े 12 वर्षीय खिजर पुत्र गुड्डू सहित चार बालक घायल हो गये| गंभीर घायल खिजर को सीएचसी लाया गया| जहाँ उसका उपचार चल रहा है|