दुष्कर्मी प्रवेश व दो साथी गिरफ्तार, पुलिस ने गुपचुप भेजा जेल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: दुष्कर्मी लेखपाल को आखिर पुलिस नें अपनी किरकिरी होते देख उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया| उसे जेल भेज दिया गया| जिसके बाद पुलिस ने राहत की साँस ली| आरोपी लेखपाल जमानत की जुगाड़ में घूम रहा था| पुलिस ने उसे गुपचुप तरीके से जेल भेज दिया| मीडिया को भनक नही लगी|
कोतवाली फतेहगढ़ में पुलिस ने निलंबित लेखपाल प्रवेश तोमर के खिलाफ अपनी की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था| जिसके बाद प्रवेश जनपद से फरार चल रहा था| पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह हाथ-पैर मारे लेकिन उसका कोई पता नही चल रहा था| जिसके चलते पुलिस के हाथ पैर फूल रहे थे|
अपनी काफी किरकिरी होते देख पुलिस ने आरोपी लेखपाल प्रवेश तोमर की गिरफ्तारी याकूतगंज से निकट एक कार से दिखाई है| उसके साथ ही उसके दो साथी राहुल उर्फ़ कुंती पुत्र देशराज श्रीवास्तव निवासी अम्बेडकर कालोनी भोलेपुर व लालू उर्फ़ सुरजीत पुत्र रमेश निवासी अम्बेडकर कालोनी भोलेपुर को भी उसके साथ गिरफ्तार किया गया है| उसके पास मिली कार भी पुलिस नें कब्जे में ले ली| पुलिस ने प्रवेश सहित तीनो आरोपियों का रविवार शाम चार बजे लोहिया अस्पताल में कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेज बहादुर सिंह नें मेडिकल कराया| इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया| जंहा उन्हें जेल भेज दिया गया|
सूत्रों की मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी प्रवेश को इलाहाबाद से गिरफ्तार किया है| वह इलाहाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के लिए स्टे लेनें गया था| जंहा से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया| प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह ने बताया तीनो आरोपियों ने गिरफ्तार कर लिया गया| उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया| उसे याकूतगंज के निकट से दबोचा गया था|