सीएए के समर्थन ने भाजयुमो ने बनाई मानव श्रृंखला

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि भाजयुमो के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे नें कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा है। ऐसे में कानून की वास्तविकता से अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोग किसी के बहकावे में आकर शांति व्यवस्था भंग न करें बल्कि अपने विवेक का उपयोग कर सरकार के बनाए गए कानून का सम्मान करें।
नगर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर से मठिया देवी मन्दिर तक मानव श्रंखला बनाकर डेढ़ किलोमीटर यात्रा की गयी|  मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार विकास पथ पर अग्रसर है जो विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है। यही कारण है कि नागरिकता कानून के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। कहा कि इस कानून से किसी धर्म अथवा सम्प्रदाय को कोई परेशानी नहीं होने वाली है बल्कि इसके माध्यम से पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगला देश में धर्म के नाम पर उत्पीड़ित लोगों का भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से जनता को जागरूक करने पर बल दिया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, गोपाल राठौर, राजीव प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा विकास पाण्डेय, बबिता पाठक, रामवीर चौहान, रोहित कटियार, अमन गुप्ता, मयंक गुप्ता, शशांक द्विवेदी विजय मिश्रा आदि रहे|