डग्गामार बस नें बाइक सबार दम्पति को कुचला, महिला की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार डग्गामार बस नें बाइक सबार दम्पत्ति को कुचल दिया| जिससे बाइक सबार महिला की मौत हो गयी| जिससे उसका पति और एक ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गया| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| भीड़ लगभग एक घंटे  जाम लगाये रही|
थाना शमसाबाद के ग्राम  कलुआपुर सानी निवासी 55 वर्षीय बृजेश गंगवार अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ बाइक पर सबार होकर दवा लेनें आ रहे थे| उसी दौरान थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नगला समाधान के निकट पीछे से आयी तेज रफ्तार डग्गामार ने दम्पति को कुचल दिया| इसके साथ ही सड़क किनारे निकल रहे विश्राम यादव निवासी नगला समाधान के भी गंभीर चोट आयी|
मुन्नी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| जबकि उसका पति बृजेश व ग्रामीण विश्राम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जबकि मुन्नी देवी की मौत पर परिजनों और ग्रामीणों नें मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया|
घटना की सूचना मिलने सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ मौके पर पंहुचे और परिजनों को कार्यवाही का भरोसा दे जाम खुलवाया|
थानाध्यक्ष नें बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|