विमल की पत्नी प्रीती सहित चार पर दर्ज है 10 गंभीर धाराओं में केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बस माफिया विमल चतुर्वेदी की पत्नी सहित चार अन्य के खिलाफ जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ में मुकदमा दर्ज हुआ है| लेकिन पुलिस अभी तक किसी को भी तलाश नही कर पायी है|
जनपद कन्नौज के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार झा नें दुर्घटना वाली बस के चालक बस की स्वामी विमल की पत्नी प्रीती चतुर्वेदी निवासी गद्दी जद्दी फतेहगढ़, अधिकृत मैनेजर व वाहन स्वामिनी टिकट वितरक अज्ञात के खिलाफ धारा 279, 418 420, 427, 431, 465, 471, 304, 120-बी व मोटर व्हिकलस एक्ट 1988 की धारा 192 के तहत मुकदमा दर्ज किया है| जाँच दारोगा रामबदन को मिली है|
लेकिन अभी तक ना हो कन्नौज और ना ही फर्रुखाबाद की पुलिस मिलकर विमल का पता लगाने में नाकाम है| विमल की बसें जिले में भी भूमि गत कर दी गयी है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसकी बसें राजेपुर और शमसाबाद क्षेत्र में भूमिगत की गयी है|
अपर आयुक्त परिवहन देवेन्द्र त्रिपाठी नें बताया कि मुकदमा दर्ज कराया गया है| पुलिस जाँच कर रही है|