भतीजे के तमंचे से ग्रामीण के संदिग्ध रूप से लगी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: घर के बाहर खड़ा ग्रामीण  संदिग्ध रूप से गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जंहा से उसे सैफई के लिए रिफर कर दिया गया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम महरूपुर सहजू निवासी 60 वर्षीय सोनपाल वाथम घर के बाहर थे उसी दौरान वह संदिग्ध रूप से  गोली लगने से जख्मी हो गये| उसे तत्काल रात 9 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जंहा डॉ० गौरव मिश्रा नें उपचार किया| सोनपाल नें बताया कि उसके पास गाँव का ही परिवारी भतीजा राजीव वाथम खड़ा था उसने गोली चलायी और गोली उसके जा लगी| लेकिन चिकित्सक गौरव मिश्रा नें बताया की गोली का अभी नही बताया जा सकता| पेट में घाव है आंत बाहर आ गयी है| पैर में भी घाव है| हालत गंभीर है इस लिए एक्सरे के साथ ही उसे सैफई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया है|
प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह ने बताया कि गोली नही लगी| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|