टैंपो के भीतर लहूलुहान मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: टैम्पों के भीतर लहुलुहान चालक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| पुलिस घटना को फ़िलहाल दुर्घटना मान रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कुटरा कालोनी तिर्वा कोठी निवासी 30 वर्षीय संजय पुत्र रामपाल टैम्पों चलाने का कार्य करता था| संजय के भाई अवधेश के अनुसार बीते दिन संजय  टैम्पों लेकर घर आया था| जिसके बाद वह चार बजे घर से चला गया| लेकिन रात में घर ना लौटने पर उसकी तलाश शुरू की| लेकिन उसका पता नही चला|
रविवार को सुबह अवधेश को सूचना मिली की शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट वनविभाग के पास एक टैम्पों में लहूलुहान शव पड़ा है| जिसके बाद अवधेश मौके पर आ गया| उसने शव की शिनाख्त अपने भाई संजय के रूप में की| संजय की पत्नी आशा की बीते पांच वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी| उसके एक 12 साल की पुत्री मोहनी है| अवधेश ने भाई की हत्या का आरोप लगाया|
सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ मन्नी लाल गौड़, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय, चौकी इंचार्ज आरके शर्मा, डॉग स्वाइड व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर आ गये|
उन्होंने पड़ताल की|
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह नें बताया कि दुर्घटना प्रतीत हो रही है| टैम्पों यहाँ कैसे आया और इसका पता लगाया जा रहा है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पोस्टमार्टम के बाद कार्यवाही की जायेगी|