ब्रेकिंग: हर्ष फायरिंग से लड़की के मासूम भतीजे सहित तीन घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goli anil deepak, arvind kutalupurफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र ग्राम हजरतगंज में तिलक समारोह के दौरान अचानक तमंचे से हुई हर्ष फायरिंग में लड़की के भतीजे सहित तीन गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया|

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुतलुपुर निवासी कन्हैया लाल दिवाकर की पुत्री सीमा का तिलक चढाने परिजन कंपिल के ग्राम हजरतगंज गये थे| जंहा श्रीनिवास के के पुत्र अमित का तिलक चढाना था| लड़की के मायके वाले आंगन में बैठे थे| तिलक समारोह चल रहा था तभी छत पर चढ़े एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया| जिससे सीमा का भतीजा 6 वर्षीय दीपक पुत्र शोरपाल के आलावा 40 वर्षीय अरविन्द कुमार पुत्र मातादीन, 45 वर्षीय अनिल पुत्र भजन लाल निवासी कुतलूपुर राजेपुर गम्भीर रूप से घायल हो गये|

गोली लगने से तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गयी| परिजन घायलों को लेकर सीएससी कायमगंज पंहुचे| जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिफर कर दिया गया| 108 एम्बुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया अस्पताल में अनिल ने बताया की गोली लगने से तिलक भी नही चढ़ सका|

थानाध्यक्ष कंपिल श्रीकान्त यादव ने बताया की घटना के सम्बन्ध में जाँच की जायेगी| उन्हें घटना के विषय में जानकारी नही दी गयी है|