हैण्डपम्प दे रहे पीला पानी, बीमारी पनपने का खतरा!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते कई महीनों से लगातार शिकायते होंने के बाद भी जिला प्रशासन अनदेखी किये है| जिसके परिणाम स्वरूप ग्रामीण दहशत में है की पानी कही बीमारी ना पनपा दे|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम उसमानगंज में तकरीबन तीन दर्जन हेंडपंप लगे है| ग्रामीणों का कहना है की उसमे से जादातर हैण्डपम्प खराब प पानी दे रहे है| जो किसी भी बर्तन में भरने के बाद उसमे पिला रंग छोड़ रहे है| बीते कुछ दिनों पूर्व आईजीआरएस पर शिकायत भी की गयी लेकिन नतीजा ढांक के तीन पात|
ग्रामीण इधर-उधर से पानी भरकर काम चला रहे है| जिसके चलते उनमे आक्रोश पनप रहा है| ग्रामीण निशांत कटियार, सुरेन्द्र, श्रीगोपाल, नरेंद्र शकुन्तला, ऊषा देवी व उर्मिला देवी नें बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई|
सीएचसी के चिकित्सक विकास पटेल नें बताया कि इस तरह के दूषित पानी पीने से पेट और दांतों की बीमारी पनप सकती है| पानी की जाँच होनी चाहिए|
खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल नें बताया कि जाँच की किट मंगाकर पानी का परीक्षण कराया जायेगा| यदि पानी दूषित होगा तो हैण्डपम्प पर लाल निशान लगाया जायेगा| और जरूरत होगी तो हैन्डपम्प रिबोर भी करायेगे|