बांसुरी की मोहक धुनों से सुरमयी हुआ ‘दीप’ का मंच

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: साहित्यिक,सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था के तृतीय वार्षिकोत्सव में सुर-लय और ताल का संगम देखने को मिला| जिसका लोगों नें जमकर लुफ्त उठाया|
नगर के घुमना सब्जी मंडी स्थित खत्री धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चो नें सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये| इसके साथ ही कवियों नें काव्य पाठ किया| इस दौरान स्वर्गीय जगदीश नरायन टंडन स्मृति सम्मान डॉ० श्रीकृष्ण गुप्ता, दीप शिखा सम्मान
डॉ० गरिमा पाण्डेय  मिला| गंगा सेवा एवं स्वच्छता के क्षेत्र मे कार्य करने के लिए सत्यवृत पाण्डेय, अनुराग अग्रवाल समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मान दिया गया| इस दौरान कलाकारों द्वारा पेश की गयी बांसुरी की धुन लोगों अपनी तरफ आकर्षित करती दिखी|
मुख्य अतिथि के रुप में पंहुचे भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर संस्था के कार्यों की सराहना की| संजय सोमवंशी, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ आदि विचार व्यक्त किये| संचालन महेशपाल सिंह उपकारी नें किया| इस दौरान संस्था अध्यक्ष निमिष टंडन, सुरेन्द्र पाण्डेय, डॉ० निराला राही, प्रीती पवन तिवारी, उपकार मणि, आदि रहे|