ट्रकों की भिंडत में इटावा-बरेली हाई-वे 6 घंटे रहा जाम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात ट्रकों की भिंडत में इटावा-बरेली हाई-वे लगभग 6 घंटे तक जाम रहा| सुबह पुलिस नें कड़ी मसक्कत के बाद जाम खुलवाया| जिसके बाद यातायात समान्य हो सका|
कोतवाली क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर मदनपुर कृषक विद्यालय के निकट बीती रात दो ट्रकों की आमने-सामने की भिडंत हो गयी| जिससे दोनों ट्रक छतिग्रस्त हो गये| ट्रकों की भिडंत से हाई-वे रात 3 बजे से जाम हो गया| सूचना मिलने पर मदनपुर चौकी पुलिस मौके पर आ गयी| जिसके बाद पुलिस की कड़ी मसक्कत के बाद लगभग चार किलोमीटर लगा लम्बा जाम खुल सका| सुबह 9 बजे यातायात सामान्य हो सका|