नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए आवश्यक: मानवेन्द्र सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP
फर्रुखाबाद: नागरिकता संसोधन कानून भाजपा के लिए गले की हड्डी बना हुआ है| विरोधियों के द्वारा जिस तरह से कानून का विरोध किया गया उसको लेकर आम जनता में अपनी छवि साफ़ करने के लिए और बिल की सही जानकारी जनता तक ले जाने के लिए भाजपा लगी है| जिसके चलते क्षेत्रीय अध्यक्ष नें बैठक कर अपनी बात रखी|
नगर के एक गेट्स हाउस में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन विधेयक लाया जिसको दोनों सदनों में पास करा कर राष्ट्रपति के दस्तखत के बाद कानून की मान्यता मिली इस विधेयक के कानून बनने के बाद कांग्रेस सपा आप तृणमूल कांग्रेस जैसे दल जो कानून के भ्रामक प्रचार को लेकर आम जनमानस में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का कार्य कर रहे हैं|
जिससे देश और प्रदेश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई|  2012 में नागरिकता संशोधन विधेयक सदन के पटल पर कांग्रेस भी लेकर आई थी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस अपने निजी स्वार्थ के लिए धर्म के आधार पर देश को बांट रही है|
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल धार्मिक हिंसा भड़काने का कार्य बंद कर दे| जो लोग भी धार्मिक हिंसा भड़काने का कार्य कर रहे हैं उन लोगों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है।  नागरिकता संशोधन कानून भी इस देश के लिए अति आवश्यक है।
 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता, भूदेव सिंह राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डॉ० प्रभात अवस्थी, संजीव गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,निवर्तमान जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।