बबाल के दूसरे दिन सामान्य रहे शहर के हालात, बाजार भी खुले

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नागरिक संसोधन बिल (सीएबी) का विरोध करने वाले लोगों के बबाल के बाद शहर में दहशत के माहौल बन गया था| लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस की सक्रियता से बबाल को समय रहते ही शांत कर दिया गया| जिसके बाद नई सुबह फिर शांति और सौहार्द लेकर लौटी| बाजार सामान्य रूप से खुले और चहल-कदमी भी सामान्य रही|
शनिवार को लोग दहशत में नही दिखे| पुलिस की मुतैदी नें उनके भीतर हौसले की ऊर्जा का संचार किया| जगह-जगह पुलिस की निगेहबानी रही| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के साथ ही एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि सुबह से ही शहर के भीतर भारी फ़ोर्स के साथ दाखिल हो गये| जिससे दुकानदारों ने खुद को हर तरह से सुरक्षित महसूस किया और दुकानदारों नें दुकाने भी खोल ली|
हालांकि बीते दिन ही जिलाधिकारी नें बाजार खोल लेनें के निर्देश जारी किये थे| लेकिन लोगों में भीड़ का खौफ था| लेकिन शनिवार सुबह सही शहर में शांति, सौहार्द देखने को मिला|