तीन बहनों के इकलौते भाई की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) शुक्रवार तड़के तीन बहनों के इकलौते भाई की अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुंडगाँव निवासी सुनील कुमार राठौर दिल्ली में चालक का काम करते है| उनका इकलौता पुत्र 17 वर्षीय बलराम शुक्रवार तड़के अपने परिवार के ही युवक शिवम पुत्र अवधेश सिंह को फतेहगढ़ रेलवे इस्टेशन पर छोड़ने के लिए गया था| साथ में गाँव का युवक कौशल पुत्र लाखन सिंह भी था|
वापस आते समय कोतवाली क्षेत्र ही इटावा-बरेली हाई- पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम के निकट अज्ञात ट्रैक्टर नें बाइक सबार बलराम के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे बलराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया| जिसको सुबह 6:50 बजे 108 एम्बुलेंस के ईएमटी इंद्रेश कुमार नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा ईएमओ डॉ० आर के वर्मा नें बलराम को मृत घोषित कर दिया|
बलराम की मौत की खबर से कोहराम मच गया| मृतक  माँ रेनू देवी राठौर का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक बलराम के तीन बहनें 14 वर्षीय हिमांशी, 11 वर्षीय पायल, 1 वर्षीय
जानकी है| घटना के सम्बम्ध  में पुलिस को सूचना दी गयी| प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार नें 
बताया कि तहरीर अभी नही आयी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| जाँच की जा रही है|