प्रदर्शन कर रहे सपाईयों की पुलिस से झड़प, पूर्व सपा प्रवक्ता चुटहिल

POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन देंने जाने के दौरान पुलिस नें उन्हें रोंक दिया| जिससे पुलिस के साथ सपाईयों की धक्का-मुक्की भी हुई| लेकिन पुलिस नें जिलाधिकारी कार्यालय परिसर का गेट नही खोला|
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए| निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में जैसे सपाई कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े तो उन्हें पुलिस नें रोंक दिया| पुलिस द्वारा रोंके जाने से सपाई आक्रोशित हो गये और नारेबाजी शुरू कर दी| जिसके बाद अधिकारीयों नें केबल पांच लोगों को भीतर जाने की अनुमति दी | जिसमे जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, चन्द्र्पाल यादव, विजय यादव, मंदीप यादव व सुबोध यादव को शामिल किया गया| जैसे ही यह लोग आगे बढ़े तो पीछे से आये सपाईयों नें भी भीतर जाने का प्रयास किया| जिस पर पुलिस नें धक्का-मुक्की भी हो गयी| बाद में एडीएम विवेक श्रीवास्तव को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन भी किया|
पूर्व सपा प्रवक्ता चुटहिल
भीतर जाने से रोंके जाने से आक्रोशित सपा नेता नारेबाजी कर रहे थे| उसी दौरान पूर्व सपा प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव के चेहरे पर चोट लग गयी| जिससे उनके खून निकलने लगा| पुष्पेन्द्र नें बताया कि एक पुलिस कर्मी की कार्बाइन उनके लग गयी जिससे वह चुटहिल हो गये|
पूर्व मंत्री नें दिया अलग धरना
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व सचिन सिंह यादव के धरने में पंहुचने से पूर्व ही सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद व जिला महासचिव मंदीप यादव आदि नें ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया| जिसके बाद पूर्व मंत्री व सचिन सिंह साथ सयुस निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, जीतू यादव, अरशद जमाद सिद्दीकी, मुन्ना यादव, महेंद्र कटियार व खुद जिलाध्यक्ष नदीम अहमद, निवर्तमान महानगर लोहिया वाहिनी रजत क्रन्तिकारी आदि नें धरना दिया और सरकार को कोसा|
निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव नें बताया कि किसी नें भी अलग धरना  नही दिया| ज्ञापन जिला प्रशासन नें जल्दी ले लिया जिस समय ज्ञापन हुआ उस समय पुलिस नें पूर्व मंत्री को जाने से रोंक रखा था| लेकिन ज्ञापन के बाद पूर्व मंत्री के आते ही सभी नें एक साथ धरना दिया| केबल कुछ लोग चले गये थे| वह खुद पूर्व मंत्री के साथ धरने पर बैठे थे| सपाईयों नें 18 बिन्दुओ का ज्ञापन सौपा|
सुबह से तैनात हो गयी थी पुलिस
वैसे तो पुलिस पूरी रात सपा नेताओं के सम्पर्क में रही वही सुबह होते ही कई थाने की फ़ोर्स के साथ ही पीएसी को बुला लिया गया और पुलिस नें फ्लेग मार्च किया| सुबह से ही कलेक्ट्रेट छाबनी में तब्दील हो गया था| एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट
रत्ना प्रिया, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर फर्रुखाबाद देवेन्द्र दुबे, इंस्पेक्टर फ़तेहगढ़ अजय नारायण सिंह, मऊदरवाजा जेपी शर्मा, महिला इंस्पेक्टर विनीता सारथी आदि रहे|