लाल दरवाजे पर वन-वे किया गया ट्राफिक

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जाम की झाम से निजात दिलाने के लिए शहर के लाल दरवाजे पर वन-वे ट्राफिक व्यवस्था लागू कर लाल दरवाजे पर यातायात पुलिस नें नया प्रयोग किया है| यातायात पुलिस का मानना है कि इससे जाम से काफी हद से निजात मिलेगी|
यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने बुधवार को लालगेट पर जाम की झाम से निपटने के लिए नया प्रयोग किया| जिसके चलते उन्होंने नगर में भीतर बड़े वाहन के प्रवेश पर रोंक लगा दी| अब भारी और चौपहिया वाहनों को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। नगर में मानव चालीत रिक्शे के अलावा अन्य किसी वाहन के प्रवेश की अनुमति नही दी जायेगी| प्रतिबंधित वाहनों को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच लालगेट से नगर मेें प्रवेश का आदेश नही है|