शीतलहर में विद्यालयों के अवकाश या समय परिवर्तन की मांग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठडं से विद्यालयों के अवकाश की मांग शैक्षिक महासंघ नें उठायी है| जिसमे जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की गयी है|
संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल नें जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रत्ना प्रिया को सौपा| जिसमे कहा गया है कि शीतलहर के चलते विद्यालयों में बच्चो की उपस्थिति प्रभावित हो रही है| इसके साथ ही वह बीमार भी पढ़ रहे है| संगठन नें शीतकालीन आवकाश या फिर विद्यालयों का समय 10 बजे दोपहर 2 बजे तक करने की मांग की गयी|
इस दौरान पुष्पा सिंह, रेनू सिंह, मनीष अबस्थी, रोली पाण्डेय, दीपक शर्मा व जगदीश अवस्थी आदि रहे|