डीएम-एसपी नें फ्लेग मार्च कर अराजकतत्वों को चेताया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: नागरिकता संसोधन बिल को लेकर देश व प्रदेश से आ रही विरोध की खबरों को  देखते हुए डीएम मानवेन्द्र सिंह व एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें फ्लेग मार्च कर अराजकतत्वों को चेताया| उन्होंने कानून से खिलबाड करने वालों से सख्ती के साथ निपटने की चेतावनी दी|
शहर के लाल दरवाजे पर डीएम-एसपी लाव-लश्कर के साथ पंहुचे और फ्लेग मार्च शुरू किया| फ्लेग मार्च घुमना, नेहरु रोड, चौक, पक्का पुल, टाउन हाल तिराहा होता हुआ थाना मऊदरवाजा तक गया| डीएम व एसपी नें दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया|
इसके साथ ही अधिकारीयों नें कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट करने और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| एएसपी त्रिभुवन सिंह, एडीएम विवेक श्रीवास्तव आदि रहे|