उन्नाव की बिटिया की मौत पर कांग्रेस नें निकाला कैंडल मार्च

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: उन्नाव रेप पीडिता की मौत के बाद सियासी पारा चरम पर है| सपा के साथ ही अन्य पार्टीयां भी सियासत की आग को हवा दे रही है| कांग्रेस के द्वारा कैंडिल मार्च निकाल कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गयी|
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रसियों नें घुमना बाजार पर एकत्रित होकर चौक तक कैंडिल मार्च निकाला| जिलाध्यक्ष नें कहा कि अकेले उन्नाव में एक वर्ष के भीतर 86 रेप की घटनायें हुई है|
जिसने सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाई की योजना फेल है| रेप पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए| पुन्नी शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, संजय राठौर, राजेश पाठक, पीएन सक्सेना, जीतू मिश्रा, अजय कटियार, राजेन्द्र नारायण मिश्रा आदि रहे|