पुलिस कर्मी बड़े साहब को नही बता सके अपना “बीट सिस्टम”

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थानें का निरीक्षण करने आये पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा को पुलिस कर्मी अपनी बीट की जानकारी नही दे सके| जिस पर एसपी नें नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने थाने में साफ-सफाई के निर्देश दिये|
गुरुवार को एसपी थाने पंहुचे| एसपी को आया देख पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी दिखी| एसपी नें सर्वप्रथम कम्प्यूटर कक्ष देखा कम्प्यूटर कक्ष के बाहर बिजली के झूलते तार देख नाराजगी व्यक्त की| पुराने कार्यालय में महिला आरक्षी मधु से जानकारी ली| इसके बाद थाने के नये कार्यालय का अवलोकन किया| जिसमे उन्हें अँधेरा मिला| थानाध्यक्ष अंगद सिंह नें उन्हें बताया कि इनवर्टर खराब है| जिस पर एसपी नें जल्द ठीक कराने के निर्देश दिये|
एसपी नें पुलिस कर्मियों की बैरक देखी जिसके बाहर गंदगी मिली| जिसे साफ़ करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों से जानकारी ली |महिला पुलिस कर्मी प्रीती मौर्य एसपी को अपना बीट नम्बर नही बता सकी| हल्का 2 के इंचार्ज दारोगा सरताज एसपी को अपने बीट के पुलिस कर्मियों के विषय में जानकारी नही दे पाए| जिस पर एसपी नें नाराजगी व्यक्त की| एसपी नें जेएनआई को बताया कि थाने में व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये गये है|