कही तीन तो कहीं एक भी नही हुआ नसीब

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

sdm-dmफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने अपने अपने अमले के साथ लकुला गिहार बस्ती में जाकर बच्चो को गर्म कपड़ो का वितरण किया| इस दौरान स्वेटर से कई गुना बच्चो की संख्या देख डीएम दंग रह रहे| भीड़ में किसी को तीन तो किसी को एक तक स्वेटर नसीब नही हुआ| dm-lkulaशनिवार शाम जिलाधिकारी, सीडीओ एनपी पाण्डेय के साथ लकूला गिहार बस्ती पंहुचे| उन्होंने कोटेदार के आवास के बाहर बच्चो को स्वेटर वितरण का कार्य शुरू किया| देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में बच्चे एकत्रित हो गये| वितरण के दौरान डीएम को काफी मसक्कत करनी पड़ी| कई बार भगदड़ मची| धक्का-मुक्की भी हो गयी| जिससे बच्चे एक दूसरे के ऊपर गिरे| अव्यवस्था देख जिलाधिकारी ने वितरण का स्थान बदल दिया| dhkaka-mukkiडीएम ने लकूला कृषि कार्यालय परिसर में सभी बच्चो को एकत्रित कर एक-एक कर स्वेटर वितरण शूरु किया| कई ने तो मौका देखकर अपने अपरिवार के तीन-तीन बच्चो को स्वेटर दिला दिया और किसी का नम्बर आते ही स्वेटर समाप्त हो गये| जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने जेएनआई को बताया कि अभी केबल 200 स्वेटर का ही वितरण किया जा रहा है | यह वितरण सभी के सहयोग से हुआ है| अभी जिले में और भी बच्चो को लोगो को स्वेटर का वितरण किया जायेगा | यह शासन के निर्देश है| इस दौरान एसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे|