ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सबार कोटेदार की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद: बाइक से जा रहे कोटेदार की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरा|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर निवासी 35 वर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र मलखान सिंह अपने गाँव के कोटेदार थे| मंगलवार को वह अपनी बाइक से फर्रुखाबाद विभागीय काम से आये थे| उसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर स्थित साक्षी आश्रम के सामने ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें चौकी आईटीआई पुलिस नें लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जिसके बाद उसे डॉ- देवेन्द्र सिंह नें मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी जूली आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | दारोगा राजीव सिंह नें शव का पंचनामा भरा|