डीएम नें लेखपाल संघ अध्यक्ष को फटकारा, कार्यवाही के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) तहसील दिवस में जिलाधिकारी के सामने फरियादी को हड़काना लेखपाल को मंहगा पड़ गया| डीएम नें लेखपाल की कड़ी फटकार लगाकर कार्यवाही के निर्देश दिये| कुल 180 शिकायतों में से 10 का निस्तारण हुआ|
तहसील अमृतपुर के संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने लापरवाह अधिकारियों के पेंच कसे| उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भ का निस्तारण 7 दिन के अंदर किया जाए| नही तो कार्यवाही अमल में लाई जाएगी|  उन्होंने कहा की शिकायत के निस्तारण आख्या अपलोड करने से पहले हस्ताक्षर अवश्य करें|  शिकायत निस्तारण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए|  इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी ने कहा कि धारा 24 के आदेश के बिना कोई पैमाइश ना की जाए| उसी दौरान डीएम से ग्राम करनपुर दत्त निवासी ब्रजनन्दन नें भूमि की पैमाइश सम्बन्धी शिकायत की| जिस पर डीएम नें लेखपाल संघ अध्यक्ष संजय कुमार को तलब किया| डीएम के सामने लेखपाल संजय नें फरियादी वृद्ध को हड़कानें का प्रयास किया| यह देख सख्त हो गये| जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगा कर लेखपाल संघ अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए|  इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी ने राजेपुर धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया|  जिलाधिकारी को मौके पर किसान का 32 कुंटल धान खरीदा हुआ मिला|  दूसरे किसान का धान तौला जा रहा था| अब तक कुल 1548 कुंटल धान खरीदा जा चुका है| जिलाधिकारी ने खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए| उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को 72 घंटे के भीतर धान का भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए|
तहसील दिवस में एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ० चन्द्र शेखर, जिला विकास अधिकारी