भाजपा सांसद का मौरम व्यापारी से गाली-गलौज का आडियो वायरल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: भाजपा सांसद मुकेश राजपूत का मौरम व्यापारी के साथ बातचीत का आडियों सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है| जिसमे सांसद व व्यापारी के बीच जमकर नोकझोक हो रही है| सांसद आडियो में गाली-गलौज देते सुनाई पड़ रहे है|
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने नाला बघार के किनारे कारोबार कर रहे विक्रांत सिंह राना को फोन किया| उन्होंने कहा कि दूसरे को बेंच रहे हो 140 में मुझे 149 रुपये में मौरम दे रहे हो| जिसमे मिट्टी निकल रही है| जिस पर बात पर दोनों में जमकर नोकझोंक हो गयी| इसी बीच सांसद ने व्यापारी को गाली-गलौज कर दी| जूते से मारने की धमकी दी| जिस पर व्यापारी नें भी सांसद को खुली चुनौती दे दी| व्यापारी नें कहा की आप मुझे गद्दा खोदकर दफन करा दें| मै नंगा-फुक्का परिवार से नही हूँ| मेरे बाप-दादा जज थे पिता फ़ौज में थे 1971 की लड़ाई भी लड़ी| देखें क्या होता है देख लीजिये|
मौरम व्यापारी नें जेएनआई को बताया कि उसने सांसद के मुनीम को 140 में ही मौरम दी| लेकिन जो ट्रक हम दे रहे थे वह मुनीम नें नही लिया|मुनीम अपने हिसाब से ट्रक ले गये| बाद में उसमें मिट्टी निकली तो उसमे मै क्या कर सकता हूँ| सांसद नें बिना बात के अभद्र भाषा का प्रयोग किया|
सांसद मुकेश राजपूत का नम्बर बंद मिला| उनके प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज नें बताया कि सांसद लोकसभा के सत्र में है| सत्र समाप्त होनें के बाद ही बात हो सकेगी|