बड़ी खबर: मानवेंद्र सिंह फर्रुखाबाद के नये डीएम, मोनिका रानी का तबादला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन


फर्रुखाबाद: गुरुवार देर शाम शासन नें जिलाधिकारी मोनिका रानी का तबादला कर दिया| वह तकरीबन ढाई वर्षों से जिले में तैनात थी|
दशहरा और दीपावली का त्योहार संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार की देर रात जिलाधिकारी मोनिका रानी का तबादला कर दिया| उनकी जगह पर ललितपुर के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को फर्रुखाबाद का नया डीएम बनाया गया है| मोनिका रानी ने फर्रुखाबाद जिलाधिकारी के पद पर 10 सितम्बर 2017 को कार्यभार ग्रहण किया था|