खेत में लेटने के विवाद में ग्रामीण के बदमाशों नें मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात खेत में लेटने के विवाद में बदमाशों नें ग्रामीण के गोली मार दी| बदमाशों नें ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे दहशत फ़ैल गयी| पुलिस नें अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर निवासी सियाराम पुत्र नवीन शाक्य नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमें कहा है कि बीती रात उसके पिता नवीन कुमार सुभाष कोल्ड के निकट अपने मकान पर सो रहे थे| उसी दौरान वहां तीन बदमाश आ गये| उन्होंने खेत में नवीन चंद के लेटने पर आपत्ति दर्ज करायी|
जिस पर विवाद हो गया| नवीन नें अपने दो भाई महिमा चंद व अजय को बुला लिया| विवाद के दौरान ही बदमाशों नें ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे गोली 40 वर्षीय महिमा चंद के हाथ में लग गयी| उसे बीती रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया|

Comments are closed.