हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ कोर्ट में केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद: हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम दाउदगिरा रजलामई निवासी आशीष कुमार पुत्र श्रीकृष्ण ने
खुद को अखिल भारत हिन्दू महासभा का जिलाध्यक्ष बताते हुए| हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिला महामंत्री सौरभ मिश्रा पुत्र नन्हे लाल मिश्रा निवासी खतराना, योगेन्द्र वर्मा निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है|
जिसमे आशीष कुमार नें आरोप लगाया है कि दोनों नें खुद को जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री घोषित करते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र लोगों को जारी किये| जिसमे मुजफ्फरनगर निवासी योगेन्द्र वर्मा का भी सहयोग रहा है| आशीष नें खुद को संगठन का बैध अध्यक्ष बताया है|कोर्ट ने आगामी 11 नबम्वर की तिथि दी है|