धनतेरस पर आभूषण और बर्तन विक्रेताओं ने खूब कूटी चांदी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: धनतेरस पर जिलाभर के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। दिनभर लोगों ने ज्वेलरी और बर्तनों की जमकर खरीदारी की। शुक्रवार सुबह से ही लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंचे। लोगों ने दिनभर ज्वेलरी, बर्तनों, दिवाली के लिए दीयों व मोमबत्तियों की खरीदारी की। लोगों ने गहने, नए बर्तन, सजावट का सामान और विभिन्न उपकरण खरीदे। धनतेरस पर धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन सोने के गहने और सिल्वर के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। शुक्रवार देर रात तक बाजार ग्राहकों से गुलजार रहेंगे| हिंदू परंपरा के अनुसार सोने के गहने और सिल्वर के बर्तन इस दिन खरीदने से धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। धनेतरस पर गहनों और बर्तन विक्रेताओं ने जमकर कमाई की।
नगर में बर्तनों और ज्वैलर्स के यहां खासी भीड़ रही। बर्तन वालों के लिए तो आज का दिन खास होता है और पूरे साल इसका इंतजार रहता है। इसके लिए कई दिन पहले से तैयारियां कर ली गई थी। शुक्रवार से ही दुकानों का सजा लिया गया था। सवेरे से ही बाजारों में भीड़ लगने लगी थी पर शाम को तो जाम जैसी स्थिति हो गई। दीपावली के लिए मिठाई, कपड़ें आदि की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने मिट्टी के दीये, कलेंडर, लक्ष्मी जी गणेश जी आदि भी खरीदे। महिलाओें का जोर बर्तनों व जेवर की खरीदारी पर रहा। चांदी के सिक्के की भी खासी मांग देखी गई। बिजली की झलरों और आतिशबाजी खरीदने का जोर युवाओं में देखने को मिला। घरों पर सजावट के लिए इलैक्ट्रीशियन की भी मांग बढ़ गई है। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए सजावट के लिए मनमानी वसूली की। तमाम लोग खुद ही घरो की सजावट करते दिखे।
घुमना स्थित व्यापारी नेता इस्लाम चौधरी की दुकान हॉट स्पॉट मोबाइल शॉप पर मोबाइल खरीदने को भीड़ उमड़ी| वही आतिशबाजी के लिए बेबर रोड नेकपुर स्थित सरदार तोषित प्रीत की आतिशबाजी की दुकान में जमकर आतिशबाजी खरीदने को ग्राहक जुटे| नेहरु रोड पर श्रीचन्द्र ज्वैलर्स पर चांदी के सिक्के व गणेश-लक्ष्मी की बिक्री खूब हुई|