घर में सो रहे ग्रामीणों से एक मीटर दूर से गुजर गयी मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया| लेकिन लोग हादसे का आभास करके सहमे हुए है| एक तेज रफ्तार डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर जानवरों को कुचलता हुआ प्राथमिक विद्यालय में जा घुसा| जिससे कई मबेशियों की मौत हो गयी| जबकि विद्यालय की दिबार भी टूट गयी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसनिंगपुर मुख्य मार्ग के किनारे रात लगभग 11 बजे सन्नाटा पसरा था|ग्रामीण अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे| उसी दौरान अचानक फर्रुखाबाद से बेबर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार डम्पर अनियंत्रित होकर गाँव में दाखिल हो गया| डम्पर घरों के बाहर बंधे मबेशियों को कुचलता हुआ प्राथमिक विद्यालय में दीवार तोड़कर घुस गया|
तेज आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो उनके होश उड़ गये| घरों के बाहर बंधे ईश्वर दयाल, विशम्भर दयाल पुत्र प्यारेलाल व सर्वेन्द्र पिउत्र रामेशवर दयाल की तीन भैंसे कुचलने से मौत के मुंह में चली गयी थी| दो मबेंशी जख्मी पड़े थे| घटना के बाद मुख्य मार्ग जाम रहा | पुलिस नें पंहुचकर जाम साफ़ कराया और यातायात शुरू हुआ|
ग्रामीणों से केबल एक मीटर दूर से गुजर गयी मौत
बीती देर जिस समय डम्पर मौत की शक्ल में सड़क से गाँव की सरजमी पर उतरा और मबेशियों को कुचलता हुआ विद्यालय की दीवार तोड़ दी| यदि डम्पर केबल एक मीटर भीतर और चला जाता तो दर्जनों ग्रामीणों की जान को खतरा हो सकता था| लेकिन बड़ा हादसा टलने से ग्रामीणों नें ईश्वर को धन्यवाद दिया|
पुलिस से ग्रामीणों की धक्का-मुक्की
बीती रात घटना होनें के के लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पंहुची| ग्रामीण आक्रोशित थे| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस नें किसी ग्रामीण के साथ हाथापाई की| जिससे भीड़ भड़क गयी| भीड़ की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गयी| ग्रामीणों नें पुलिस को खदेड़ दिया| डम्पर चालक भी मौके से फरार हो गया| घटना के सम्बन्ध में ग्रामीण सर्वेन्द्र नें पुलिस को तहरीर दी|
कोतवाली के एसएसआई राजेश कुमार नें जेएनआई को बताया कि रात में ग्रामीणों से पुलिस की नोकझोंक हुई थी| धक्का-मुक्की नही हुई| चालक फरार हो गया है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|