कमलेश तिवारी हत्याकांड के विरोध में हिन्दू महासभा त्रिदंडी स्वामी गुट नें कराया बाजार बंद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद: हिंदू समाज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की लखनऊ में हत्या कर दिए जाने के बाद पूरे जिले में महासभा कार्यकर्ता आक्रोशित है| महासभा त्रिदंडी स्वामी गुट नें बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया| इस दौरान कुछ जगह नोक-झोंक भी हुई|
शनिवार को कार्राकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा और अंकित तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेहरु रोड पंहुचे| उन्होंने दुकानदारों से आन्दोलन में सहयोग करने की अपील की| रविवार को लगने वाला बाजार भी बंदी से पूरी तरह दोपहर तक बाधित रहा| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने महासभा नेताओं को समझाया| कार्यकर्ताओं नें जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की| हालांकि दोपहर बाद बाजार खुल गया|पीएसी भी तैनात कर दी गयी|
बाजार से विमलेश मिश्रा का किनारा
विमलेश मिश्रा गुट नें किनारा किया| जिलाध्यक्ष हिन्दू महासभा विमलेश मिश्रा नें बताया कि उनका बाजार बंदी से कोई सरोकार नही है| हिन्दू महासभा बाजार बंद नही करा रही है|
घुमना चौकी इंचार्ज तेज बहादुर नें बताया कि हिन्दू महासभा नेता बाजार बंद करा रहे थे | जानकारी होनें पर उनसे बात की गयी| जिसके बाद वह वापस चले गये|