भगवान बुद्ध के अनुयाइयों नें धूमधाम से निकाली धम्म यात्रा

FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(संकिसा) शरद पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा पर आयोजित दो दिवसीय बौद्ध महोत्सव के अंतिम दिन निकलने वाली धम्म यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। सुबह धूमधाम से निकली झांकी के साथ धम्म यात्रा में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयाई पंहुचे| उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान बुद्ध के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के आयोजन कर्मवीर शाक्य नें रविवार सुबह फीता काटकर झांकी को रवाना किया|
इसके साथ ही डॉ० धम्मपाल थैरो नें बुद्ध प्रतिमा पर पंचशील ध्वज के साथ पूजन कर झांकी को रवाना किया| धम्म यात्रा नें स्तूप की तीन बार परिक्रमा की| बौद्ध अनुयाईयों नें पूजन के साथ ही बौद्ध के सिद्दांतो को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया| इस दौरान कड़ी सुर
क्षा के बीच धम्म यात्रा सम्पन्न हुआ|
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद भी पंहुचे
 कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य नें भी बुद्ध महोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भगवान बुद्ध के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलाया| उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन विज्ञान है। भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व में अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी देश में जाते हैं तो वह भगवान बुद्ध की मूर्ति साथ ले जाते हैं। पीएम ने सात समंदर पार अमेरिका में कहा था कि हम भगवान बुद्ध की धरती से आए हैं। हमारे भारत में भगवान बुद्ध पैदा हुए थे। हम युद्ध को नहीं बुद्ध भगवान को चुनेंगे। धम्म यात्रा के दौरान टी प्रसाद, देवेश शाक्य, अशोक मौर्य, सरिता शाक्य, मनोज शाक्य, भंते चेतसिक बोधि, भंते नागसेन आदि रहे|