हिन्दू महासभा नें किया कार्यकारिणी का विस्तार

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: अखिल भारत हिन्दू महासभा के द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया| नये पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने की सलाह दी गयी है|
नगर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित की गयी बैठक में जिला युवा संगठन
नगर संगठन, गौरक्षा प्रकोष्ठ, छात्र सभा एवं व्लाक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन हुआ| प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, जनार्दन दुबे, संजीब राणा लल्ला ठाकुर आदि ने संगठन मजबूत करने पर बल दिया| नये पदाधिकारियों को संगठन के एजेंडे से अवगत कराया| जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया| महामंत्री सौरभ मिश्रा, जिला प्रवक्ता नरेंद्र मिश्रा आदि रहे|