पैदल जा रही महिला की फिर लूटी बदमाशों नें चेन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अस्पताल से मरीज देखकर लौट रही महिला की बाइक सबार बदमाशों नें चैन लूट ली| मौके पर पंहुची पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही | पुलिस नें उसे टरका दिया| जिसके बाद महिला अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली| जिसके बाद पुलिस नें कार्यवाही की|
शहर कोतवाली के 1/117 आवास विकास निवासी गयादेवी पत्नी रामबहादुर मसेनी के निकट एक अस्पताल से मरीज देखकर पैदल लौट रही थी| उसी दौरान पीछे से आये बाइक सबार बदमाशों नें झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली और फरार हो गये| महिला की चीखपुकार सुनकर मौके पर भीड़ लग गयी| जिसके बाद डायल 100 को सूचना दी गयी| सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज आरके शर्मा, आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
लेकिन चौकी के सीमा विवाद में मामला फंसा रहा| नतीजा यह हुआ की पुलिस नें कार्यवाही से बचने के चक्कर में महिला को टरका दिया| जिसके बाद महिला पुलिस अधीक्षक डॉ०अनिल कुमार मिश्रा से मिली एसपी नें तत्काल कार्यवाही के आदेश दिये| जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई| सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ नें बताया कि मामले की जाँच करायी जा रही है|