प्रसब के आठवें दिन विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) प्रसब के 8 वे दिन बाद विवाहिता की मौत हो गयी| मृतका के मायके वालों नें हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मगटइ निवासी कौशलेन्द्र राजपूत कपुत्र रामदास का विवाह बीते लगभग के वर्ष पूर्व थाना नवाबगंज के ग्राम महलई निवासी जय सिंह की 22 वर्षीय पुत्री सुरमाला के साथ हुआ था| बीते लगभग 7 दिन पूर्व सुरमाला नें बेटी को जन्म दिया और प्रसब के 7 दिन बाद उसकी मौत हो गयी| मामले की जानकारी होने पर मृतका के मायके वाले भी आ गये| सुरमाला के परिजनों नें हत्या किये जाने का आरोप लगाया|
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रावत फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस नें शव का पंचनामा भरा| लेकिन ससुराल वालो नें पोस्टमार्टम करानें से इंकार कर दिया| जिस पर विवाद हुआ| पुलिस नें समझा कर उन्हें शांत किया| दारोगा हरिओम शर्मा नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|