नाले में बरामद हुई चार दिन से लापता पेंटर की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते लगभग चार दिन से गायब पेंटर की लाश नाले में पड़ी मिली। परीजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कासिम बाग़ निवासी 45 वर्षीय अनिल जाटव पुत्र राजाराम बीते लगभग चार दिन से अपने घर से लापता था| परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे| लेकिन कोई पता नही चल रहा था| शुक्रवार को सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के लकूला तिराहे के निकट रिटायर्ड सेल टेक्स अधिकारी लालमन सुमन का मकान है| उन्हें बदबू लगी| जिसके बाद उन्होंने नाले में जाकर देखा तो एक लाश नजर आयी|

लालमन से तत्काल डायल 100 पुलिस को फोन किया| जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, एसएसआई रामलखन सरोज, आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची|
पुलिस नें शव को बाहर निकलवाया लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी| इसके कुछ देर बाद मौके पर अनिल जाटव की बहन नन्ही देवी पत्नी जवाहर सिंह व भतीजे नीरज निवासी बढ़पुर पंहुची| उसने शव की शिनाख्त अनिल के रूप में कर ली| मृतक अनिल की मां सरोजनी देवी आदि परिजन मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक की पत्नी नन्ही बीते लगभग सात वर्ष पूर्व उसे छोड़ कर चली गयी थी| पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|