‘राहुल गाँधी’ के समर्थन में कांग्रेसियों का सत्याग्रह

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के समर्थन में कांग्रेसियों नें धरना प्रदर्शन किया| जिसमे दर्जन भर कांग्रेसी एकत्रित नही हो सके| जिससे प्रदर्शन औपचारिक ही नजर आया|
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला ‘पुन्नी’ के नेतृत्व में कांग्रेसी टाउन हाल गाँधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए| जहाँ राहुल गाँधी की लोक सभा से सदस्यता समाप्त होनें के विरोध में धरना दिया| कांग्रेसियों ने कहा राहुल गांधी सड़क से संसद तक लोकतंत्र, गरीबों व देश की बात उठा रहे हैं। जो भाजपा से सहन नहीं हो रहा है। जिसके चलते भाजपा व सरकार विभिन्न हथकंडे अपना रही है। सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। जनता ध्यान अपनी तरफ से हटाने व विपक्ष को उलझाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा, अपराध से दुखी है। लोगों का ध्यान इन मुद्दों पर न जाए, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। अभिषेक सारस्वत, कौशेंलेंद्र सिंह चौहान, शोभा राठौर, अंकित पाठक,अम्मार अली, महेश चंद्र वर्मा, प्रभात कटियार आदि रहे|