राममन्दिर निर्माण में सहयोग करे मुस्लिम समाज: हरिवंश सिंह

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह नें राम मन्दिर को लेकर बड़ा वयान दिया है| उन्होंने कहा कि राममन्दिर निर्माण में सहयोग करे मुस्लिम समाज| जब कही मस्जिद बनेगी तो उनका सहयोग किया जायेगा|
बढ़पुर के एक गेस्ट हॉउस में पत्रकारों से रूबरू हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि विजय दशमी पर हमे यह समझना जरुरी है की हथियार कहा चलाना है कहा नही| आज के दौर में समाज को आगे ले जाने के लिए तलवार की नही बल्कि शिक्षा की जरूरत है| हमे सभी को भगवान राम से प्रेरणा लेनें की जरूरत है|
सरकार का 370 हटाने का फैसला सही
उन्होंने कहा की केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना ठीक है| इससे जम्मू का विकास होगा और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा| नौजवान आतंक के रास्ते पर नही जायेंगे| विरोधी पार्टी सरकार के इस फैसले का विरोध ना करें|
अयोध्या राम मन्दिर निर्माण में सहयोग करें मुस्लिम 
अयोध्या में राममन्दिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम का मन्दिर अयोध्या में नही बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा| न्यायालय से फैसला आने के बाद मुस्लिम समाज मन्दिर निर्माण में सहयोग करे| वह जब मस्जिद कही भी बनेगी तो वह सहयोग करेंगे| राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू आदि रहे|