भाजपा नें पदयात्रा निकाल लिया “प्लास्टिक मुक्त” का संकल्प

Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी संकल्प पदयात्रा का आयोजन हुआ|  भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की अगुवाई में गोष्ठी के बाद पदयात्रा का आयोजन किया गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरुगाँव देवी मन्दिर के निकट एक डिग्री कालेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया|
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ हुआ|  सभी लोगों को प्रधानमंत्री के आहान के बाद प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लेना है| सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग अब पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए| इसके लिए आम जनमानस को आगे आने की जरूरत है|
उन्प्लाहोंने कहा कि प्लास्टिक के ज्यादा उपयोग से कैंसर जैसी भयानक बीमारी भारत में अपना घर बना रही है| लाखों-करोड़ों लोगों की जान प्लास्टिक के ज्यादा उपयोग से जा रही है| आवारा पशुओं की प्लास्टिक खाने से मृत्यु हो रही है| रोजमर्रा में उपयोग होने वाली पॉलिथीन पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए|
भाजपा जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा अब प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है ताकि प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाली पर्यावरण समस्या को खत्म किया जा सके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हित के लिए अनेकों कदम उठाएं स्वच्छ भारत अभियान उसी का एक हिस्सा है स्वच्छता का संदेश देकर प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं पूरे विश्व में स्वच्छता के प्रति सजग करने का कार्य किया है उनके इस ऐतिहासिक कदम का देश स्वागत करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा नेता डॉक्टर अनार सिंह यादव ने की| कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत एवं सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में टाउन हॉल पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कॉलेज से पदयात्रा आरंभ होते हुए बीबीगंज,चौक,घुमना बाजार,लाल सराय,फव्वारा होते हुए कादरी गेट, साहिबगंज चौराहा,नाला मछरटटा, लोहाई रोड, रेलवे रोड, ठंडी सड़क होते हुए श्याम नगर में जाकर संपन्न हुई|
इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रांशु दत्त द्विवेदी,जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर,जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,भास्कर दत्त द्विवेदी,जिला महामंत्री संदीप शाक्य, पप्पू रस्तोगी, शिवांग रस्तोगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक,मीरा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, मदीना बेगम, नगर महामंत्री प्रबल त्रिपाठी, जिला मंत्री अनुराग दुबे, नगर महामंत्री नरेंद्र राठौर, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, बढ़पुर मंडल अध्यक्ष राम आसरे राजपूत,मोहन अग्रवाल, विमल कटियार, डॉ० प्रभात अवस्थी,राहुल राजपूत, विकास पाण्डेय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे, मंडल उपाध्यक्ष रानू दीक्षित आदि मौजूद रहें ।