अखिल भारतीय क्षत्रिय परिषद के जिलाध्यक्ष पद पर रिंकू की ताजपोशी

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) अखिल भारतीय क्षत्रिय परिषद के सम्मेलन में गरीबो और जरूतमंदों की मदद के लिए समाज को आइना दिखाया गया| इस दौरान जिलाध्यक्ष व युवा जिलाध्यक्ष के पद पर भी ताजपोशी की गयी|
कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित किये गये सम्मेलन में पंहुचे राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह चौहान नें कहा कि संगठन के पदाधिकारी गाँव-गाँव जाकर लोगों को जागरूक कर अपने साथ जोड़ें| इसके साथ ही बुराईयों को दूर करके एक दूसरे से मन मुटाव दूर करे| उन्होंने कहा कि क्षत्रियों का इतिहास गौरवशाली रहा है| उन्होंने कहा की सरकार आरक्षण में मिलवाट कर रही है| सरकार को सवर्ण आयोग का गठन करना चाहिए|
सरकार से एससी/एसटी एक्ट में बदलाव करके फर्जी मुकदमों की संख्या को बढ़ा दिया| जल्द सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा| इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष टिंकू उग्रसेन नें  युवा जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह, जिलाध्यक्ष रिंकू सोमबंशी को बनाया गया|
संचालन रोहित कुमार नें किया| प्रधान उमेश सिंह, विजय भदौरिया, वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ राहुल, सुबोध कुमार, मनोज कुमार टिंकू आदि रहे|