लावारिश शव को सिपाही नें विधि-विधान के साथ दी मुखाग्नि

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद: बीते दिनों एक लाश की चिता को थानाध्यक्ष मऊदरवाजा द्वारा मुखाग्नि का मामला अभी चर्चा में ही था की तभी एक सिपाही नें भी यह काम कर दिया | सिपाही से शव को मुखाग्नि दी|
बीते 23 सितम्बर को एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी थी| जिसकी पहचान ना होनें पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया और गुरुवार को उसका शव अंतिम संस्कार के लिए पांचाल घाट चौकी के सिपाही दीपक मिश्रा को दी गयी| सिपाही अपने साथी होमगार्ड अशोक मिश्रा के साथ शव को लेकर पांचाल घाट शमशान घाट लेकर पंहुचे| जिसके बाद सिपाही नें साथी व अन्य के सहयोग से उसकी चिता बनायी| उसके बाद उसकी चिता को मुखाग्नि भी दी| यह देखकर मौके पर भीड़ लग गयी| सभी ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की|