नौजवान कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेगी बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी संगठन की संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा के लिए पार्टी के आवास विकास कार्यलय पंहुचे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह नें संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की| उन्होंने बताया कि पार्टी अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर उसकी नीब को और अधिक मजबूत करेगी|
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि नौजवान कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में जोड़कर पार्टी का आधार मजबूत किया जाए| योग्य,संस्कारवान व विचारवान कार्यकर्ता ही संगठन को प्रभावी नेतृत्व दे सकते हैं| उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने और नये कार्यकर्ताओं को भी सक्रियता के साथ आगे आना चाहिए| भारतीय जनता पार्टी एक लंबे अरसे तक शासन में रहे इसलिए उस योजना के साथ पार्टी कार्यकर्ता जनता में जाकर पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं और अच्छे व्यवहार का परिचय दें|
भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने बताया प्रांतीय नेतृत्व ने 5 से 6 नाम प्रत्येक मंडलों में सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए हैं पार्टी का मानना है नौजवानों को आगे लाकर पार्टी के आधारभूत ढांचे को अधिक मजबूत करना है|  उन्होंने बताया संगठन मंत्री ने आगे के कार्यों के लिए निर्देश जारी किया है जिसके लिए बैठक करके संगठनात्मक कार्य को विस्तार दिया जाएगा| अक्टूबर में मंडल स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होगी| जिसके तहत मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कमेटी का भी चयन होगा। समस्त चयन सर्वसम्मति के आधार पर ही किए जाएंगे।
जिला महामंत्री संदीप शाक्य ने बताया बूथों पर चुनाव संपन्न होने के बाद जिस कार्यकर्ता को अपनी आपत्ति दर्ज करानी है वह कार्यकर्ता 25 सितंबर तक अपनी आपत्ति पार्टी कार्यालय पर दर्ज करा सकता है।
इस बैठक के अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर,जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना,रूपेश गुप्ता,अनुराग दुबे अनु,सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, मिथिलेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता,भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, विमल कटियार, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे|