उजैर हत्याकांड: घटनास्थल के आस-पास के लोगों पर पुलिस की नजर टेढ़ी!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर के सनसनीखेज उजैर हत्याकांड में पुलिस कई टीमें बनाकर जाँच पड़ताल कर रही है| पता चला है कि घटना में मृतक के किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है| जिसके चलते अब पुलिस नें उसके करीबियों का पर नजर लगा दी है|
बीते दिन घटना स्थल बड़ा बंगशपुरा में घटना स्थल के नजदीक ही पुलिस को एक लाल रंग की बनियान पड़ी मिली थी| बताया जा रहा है कि जिस दिन घटना हुई उस दिन बनियान वहाँ मौजूद नही थी| घटना के दूसरे दिन बनियान पड़ी होना यह इशारा करता है कि किसी नें बनियान दूसरे दिन डाली है|  यही से पुलिस का शक गहरा हो गया है| सूत्रों की माने तो पुलिस नें उसके करीबियों और आस-पास के लोगों पर भी नजर रखनी शुरू कर दी है|