हिन्दू महासभा महामंत्री पर हमला, पुलिस से धक्का-मुक्की

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती देर रात लोहिया अस्पताल से मरीज को देखकर लौट रहे हिन्दू महासभा के जिला महामंत्री सौरभ मिश्रा के साथ होटल संचालक व साथियों नें हमला कर दिया| जिससे मामला बिगड़ गया| सूचना पर पंहुची पुलिस के साथ महासभा नेताओं की धक्का-मुक्की हो गयी| होटल मालिक के खिलाफ तहरीर दी गयी है| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला सुतहटटी निवासी सौरभ मिश्रा हिन्दू महासभा में जिला महामंत्री है| उन्होंने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती रात लोहिया अस्पताल से मरीज देखकर लौट रहे थे|उसी दौरान अस्पताल गेट के बाहर अबैध रूप से संचालित होटल पर चार लोग नशे की हालत में लोग खड़े थे|
उसी दौरान एक व्यक्ति अभद्रता करने लगा| विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी| डंडो और कुर्सियों से हमला बोल दिया| तहरीर में होटल मालिक के भाई संजय के नाम से तहरीर दी गयी| सूचना मिलने पर हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, नारायण मिश्रा आदि भी मौके पर आ गये| जिलाध्यक्ष के साथ आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी की धक्का-मुक्की भी हो गयी| आवास विकास चौकी इंचार्ज नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| जाँच की जा रही है|